The Verma Family
सरहद के सच्चे रक्षक वीर जवानों को सलाम: डॉ. अभिषेक वर्मा
Posted on: May 10, 2025
सरहद के सच्चे रक्षक वीर जवानों को सलाम
आज, जब पाकिस्तान से युद्ध की स्थिति बनी हुई है, हमारे सैनिक बिना किसी भय के, मातृभूमि की रक्षा में डटे हैं। उनके साहस, समर्पण और बलिदान को मेरा शत-शत नमन।
इस कठिन घड़ी में हम सबको एकजुट होकर अपने वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाना है। हमारी एक-एक प्रार्थना, एक-एक संदेश उनके हौसले को ताक़त देता है।
भारतीय सेना सिर्फ हमारी सीमाओं की रक्षा नहीं करती बल्कि वो हमारे स्वाभिमान, संस्कृति और अखंडता की प्रतीक है।
हम आपके साथ हैं, हर पल, हर हाल में।
जय हिंद। वंदे मातरम्।