The Verma Family

India@2047 Vision Unveiled on Nicolle Verma’s 18th Birthday | IBSEA & Startup India Initiative

Posted on: July 3, 2025

आज डॉक्टर अभिषेक वर्मा जी की सुपुत्री कुमारी निकोल वर्मा के 18वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार स्टार्टअप एवं उद्यमी संघ (IBSEA) के अध्यक्ष एवं स्टार्टअप मेंटर युवा अंशुमान सिंह जी ने भेंट कर अपने संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस विशेष अवसर पर India@2047 कॉन्फ्रेंस -भारत के महारथी सम्मान 4.0 का पोस्टर एवं पूर्व आयोजित कार्यक्रम की कॉफ़ी टेबल बुक भी जारी किया गया।

डॉ.अभिषेक वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि "स्टार्टअप्स और MSMEs के बिना भारत के तेज विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। यदि हम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो हमें युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा और नए रोजगार अवसरों का सृजन करना होगा।

उन्होंने IBSEA अंशुमान सिंह, डॉ.स्मृति सिंह एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की साथ ही आने वाले कार्यक्रमों में श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।