The Verma Family

धर्म की स्थापना, आतंक का विनाश: डॉ. अभिषेक वर्मा का राष्ट्रवादी संदेश

Posted on: May 7, 2025

डॉ. अभिषेक वर्मा का प्रेस वक्तव्य
मुख्य राष्ट्रीय संयोजक, एनडीए गठबंधन एवं चुनाव, शिवसेना

7 मई 2025

गत रात्रि भारत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि यह राष्ट्र न तो बर्बरता को सहन करता है और न ही आतंकवाद के सामने झुकता है। कश्मीर में 22 अप्रैल 2025 को निर्दोष नागरिकों के नरसंहार के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई यह सटीक और साहसी कार्रवाई प्रत्येक भारतीय के आक्रोश और संकल्प की गूंज है।

पाकिस्तान (टेररिस्तान), जो विश्व आतंकवाद का गढ़ बन चुका है, वर्षों से भारत के विरुद्ध कायरतापूर्ण छद्म युद्ध छेड़े हुए है। लेकिन यह बात अब पूरी तरह स्पष्ट है: हर एक बूँद भारतीय रक्त की कीमत चुकाई जाएगी—और वह भी सटीकता और प्रतिशोध के साथ। कल रात का यह ऑपरेशन उसी प्रतिशोध और राष्ट्रधर्म का उद्घोष है कि आतंक और विश्वासघात को कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जैसा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में कहा है:
“परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥”

यह हमला केवल प्रतिशोध नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना का कार्य है। हर गर्वित भारतीय और प्रत्येक शिवसैनिक का यह पवित्र कर्तव्य है कि भारत माता की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध रहें। शिवसेना, जो हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की ज्वाला से जन्मी है, हमेशा भारत माता की अस्मिता और अखंडता की रक्षा के लिए अग्रणी रही है। हम अपने वीर सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं और हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं एनडीए गठबंधन के निर्णायक नेतृत्व को साधुवाद देते हैं, जिन्होंने दुश्मन को करारा जवाब दिया।

इस नेतृत्व में और करोड़ों शिवसैनिकों एवं राष्ट्रवादियों के अडिग संकल्प के साथ, पाकिस्तान की कायरता और मक्कारी का अब केवल एक ही अंजाम होगा—पूर्ण विनाश। शिवसेना यह दोहराती है कि भारत की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और जो भी इसकी ओर आँख उठाएगा, उसका जवाब लपटों और गर्जना के साथ दिया जाएगा।

पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश है: भारत की धैर्यशीलता को उसकी कमजोरी समझने की भूल मत करना। हिंदुस्तान का शेर अब दहाड़ चुका है—और पीछे हटने का कोई प्रश्न ही नहीं।

जय हिंद।
जय श्रीराम।
वंदे मातरम्।