The Verma Family

Dr Abhishek Verma blessed Dattatrey Suryavanshi’s Sanatan Cycle Yatra.

Posted on: October 7, 2026

मालेगांव, महाराष्ट्र निवासी श्री दत्तात्रेय भास्कर सूर्यवंशी सनातन संस्कृति और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल द्वारा देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा कर रहे हैं।

वर्ष 2023 से अब तक वे केदारनाथ, रामेश्वरम, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, अमरनाथ, उज्जैन, खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, करणी माता, पंच केदार एवं पंच कैलाश की यात्राएँ कर चुके हैं।

अपनी आगामी भारत भ्रमण साइकिल यात्रा में वे विभिन्न प्रमुख शहरों में पहुँचकर सनातन संस्कृति के संदेश के साथ महाराष्ट्र में श्री एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास एवं जनकल्याण कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुँचाने की इच्छा रखते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अभिषेक वर्मा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ज्योतिर्लिंगों का पवित्र प्रसाद भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रगति की मंगलकामना की। जहाँ डॉ वर्मा ने आगामी यात्रा को पूर्व की भाँति पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया।