बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी से डॉ.अभिषेक वर्मा की आत्मीय भेंट।
Posted on: May 8, 2025
आज 8 मई 2025 को दिल्ली स्थित बिहार निवास में बिहार के यशस्वी राज्यपाल माननीय श्री आरिफ मोहम्मद खान जी से डॉ. अभिषेक वर्मा ने भेंट की।
इस विशेष अवसर पर डॉ.वर्मा ने उन्हें रिद्धि-सिद्धि प्रदाता भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति यह मंगल कामना करते हुए भेंट किया कि उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि सामाजिक और समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा का अवसर भी बनी।
सबसे भावुक क्षण तब आया जब राज्यपाल महोदय ने डॉ.अभिषेक वर्मा के पिताश्री स्वर्गीय राष्ट्रकवि श्रीकांत वर्मा जी के साथ अपनी आत्मीय मित्रता की स्मृतियाँ साझा कीं। उन यादों ने एक अलग ही भावनात्मक वातावरण बना दिया।
राज्यपाल महोदय का बहुआयामी अनुभव और अद्भुत ज्ञान प्रेरणास्रोत है।
यह मुलाकात आदर, आत्मीयता और संस्मरणों से भरी एक अनुपम भेंट बन गई एक ऐसा क्षण जिसे शब्दों में बाँध पाना कठिन है।